RAS भर्ती 2025-26 : 600 से अधिक पदों पर जल्द हो सकती है अधिसूचना जारी- राजस्थान में लंबे समय से प्रतीक्षित राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) भर्ती का इंतजार अब खत्म होने वाला है। आयोग ने संकेत दिए हैं कि RAS भर्ती 2025-26 के लिए अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी। इस बार 600 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रस्तावित है।
राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाओं के रिक्त पदों की जानकारी विभागों से मांगी गई है। आयोग ने इन रिक्तियों का विवरण तलब कर लिया है और अब अधिसूचना जारी करने की अंतिम तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि आधिकारिक नोटिफिकेशन शीघ्र ही जारी होगा।
भर्ती से जुड़ी मुख्य बातें :
- कुल पद : 600+ (संख्या और बढ़ सकती है)
- भर्ती वर्ष : RAS 2025-26
- अधिसूचना जारी : जल्द
- विभाग : राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं
शैक्षिक योग्यता (Eligibility)
RAS भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी :
- शैक्षणिक योग्यता –
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना अनिवार्य।
- अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र भी आवेदन कर सकेंगे, बशर्ते परिणाम आवेदन की अंतिम तिथि तक घोषित हो जाए।
- आयु सीमा –
- न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
- अधिकतम आयु : 40 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)
- राष्ट्रीयता –
- अभ्यर्थी भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- राजस्थान के स्थायी निवासियों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षण का लाभ मिलेगा।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
RAS भर्ती तीन चरणों में आयोजित होगी :
- प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam) – वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र
- मुख्य परीक्षा (Mains Exam) – वर्णनात्मक प्रश्नपत्र
- साक्षात्कार (Interview) – पर्सनालिटी टेस्ट
अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर
काफी समय बाद इतने बड़े पैमाने पर RAS भर्ती विज्ञापन आने की उम्मीद की जा रही है। 600 से अधिक पदों पर भर्ती से हजारों युवाओं को सरकारी सेवा में शामिल होने की आशा उत्पन्न होगी व् स्वयम को एक और मौका मिलेगा। आयोग ने विभागों से रिक्त पदों का विवरण मंगवाया है। जेसे ही विज्ञापन जरी होगा उम्मीदवार भर्ती से सम्बन्धित नोटिफिकेशन हमारे whatsapp चैनल पर प्राप्त कर सकते हैनोट – आधिकारिक अधिसूचना विज्ञापन जारी होते ही Whatsapp चैनल से प्राप्त की जा सकती है।
Join Whatsapp – Click Here
Join Telegram – Click Here

