जी बिलकुल! सही पढ़ा आपने दोस्तों😊
क्या आपने कभी सोचा है, कि Google के होम पेज पर Google की जगह आपका नाम लिखा हो तो कैसा लगेगा? 😍
सोचिए ज़रा, आप गूगल ओपन करें और वहां लिखा हो – “Raj Google”, “Anjali Search”, या फिर मेरे अनुसार मेरी साईट का नाम “GURUSEVIKA”! 🔥
अब आप सोच रहे होंगे कि इसके लिए तो हैकिंग या कोडिंग आनी चाहिए? 🤔
अरे नहीं! बिलकुल नहीं। कोडिंग हेकिंग तो मुझे भी नही आती दोस्तों 🫣
इसके लिए आपको बस एक छोटा सा Chrome Extension इंस्टॉल करना है इस Chrome Extension का नाम है – My Google Doodle 💫 चलिए इसके बारे में कुछ जान लेते है।

✨ My Google Doodle क्या है?
My Google Doodle एक Google Chrome Extension है। जो Google के होम पेज पर दिखने वाले “Google” टेक्स्ट को आपके मनपसंद नाम में बदल देता है। यह टेक्स्ट आपकी पसंद का कुछ भी हो सकता है।
चाहे वो आपका NAME हो, आपकी कंपनी का नाम हो या किसी खास व्यक्ति का नाम — सब कुछ संभव है! 💖
🔧 Trick For Use – कैसे करें इस्तेमाल?
- सबसे पहले अपने सिस्टम में Chrome Browser ओपन करें। 🌐
- इसके बाद Chrome Web Store पर जाएं 👉 https://chrome.google.com/webstore
- सर्च बार में टाइप करें: My Google Doodle 🔍
- पहले रिजल्ट पर क्लिक करें और “Add to Chrome” पर क्लिक करें।
- फिर आए ऑप्शन “Add Extension” पर क्लिक कर इंस्टॉल कर लें।✅
- अब Chrome के ऊपर दायीं तरफ दिख रहे Extensions आइकन 🧩 पर क्लिक करें।
- My Google Doodle पर क्लिक करते ही एक बॉक्स खुलेगा।
- उसमें जो भी नाम आप लिखेंगे, वही Google की जगह दिखाई देगा।🎉
🛡️ ध्यान रखें-
- यह बदलाव सिर्फ आपके ब्राउज़र में दिखेगा।
- Google के असली फ़ंक्शंस (सर्च, इमेज, मैप्स वगैरह) वैसे ही काम करेंगे।
- यह एक ऑफिशियल Chrome Extension है, किसी भी वायरस या खतरे का डर नहीं है। 😌
- बीएस आपको असली Extension ही यूज करना है।❤️
🚀 आज ही इस ट्रिक को ट्राय करें और दोस्तों को दिखाइए अपने नाम का गूगल होमपेज — “देखो, ये मेरा पर्सनल गूगल!” 😎

