SBI Clerk Recruitment 2025: भारतीय स्टेट बैंक में 5180 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू
भारतीय स्टेट बैंक / SBI के द्वारा क्लर्क कैडर के अंतर्गत जूनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी 6 अगस्त 2025 से 26 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती विज्ञापन संख्या CRPD/CR/2025-26/06 के अंतर्गत आयोजित की जा रही है।
SBI Clerk Recruitment 2025 से संबंधित सभी जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क इस आर्टिकल में उपलब्ध करवाई जा रही है इस भर्ती के तहत कुल 5180 पदों पर विज्ञापन जारी किया गया है। योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी SBI की ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन का अध्ययन आवश्यक करें।