Har Ghar Tiranga Registration : हर घर तिरंगा 2025: रजिस्ट्रेशन कैसे करें? भारत सरकार ने स्वतंत्रता के 78 वर्ष पूर्ण होने पर हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन शुरू किया है। यह अभियान देशभर में तिरंगा फहराने व राष्ट्रीय एकता को मजबूत रखने के लिए शुरू किया गया है। हर घर तिरंगा 2025 का उद्देश्य भारतीय नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत करने व सभी घरों में तिरंगा फहराने से है।
एक तिरंगा एक भारत- संदेश लेकर भारत सरकार का हर घर तिरंगा अभियान 2025 एक बार फिर से शुरू किया गया है। इस वर्ष भी देशभर के लाखों घरों, ऑफिस, गली, मोहल्ले में तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया जाएगा। अगर आप भी हर घर तिरंगा कार्यक्रम में हिस्सा लेना चाहते हैं तो इसके लिए संपूर्ण जानकारी रजिस्ट्रेशन, सेल्फी अपलोड, सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की सम्पूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में उपलब्ध करवाई जा रही है।
हर घर तिरंगा अभियान कब होगा?
यह अभियान 2 अगस्त 2025 से शुरू होकर 15 अगस्त 2025 तक चलेगा, यानी स्वतंत्रता दिवस तक।
🔹 प्रथम चरण: 2 से 8 अगस्त, 2025
🔹 द्वितीय चरण: 9 से 12 अगस्त, 2025
🔹 तृतीय चरण: 13 से 15 अगस्त, 2025
🧑🏫👩🎓 शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए निर्देश
- सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल https://harghartiranga.com/ पर वॉलंटियर के रूप में पंजीकरण करना अनिवार्य है।
- प्रत्येक विद्यार्थी एवं शिक्षक को राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए सेल्फी लेना है।
- सेल्फी फोटो को उसी पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
हर घर तिरंगा अभियान विद्यालयों में आयोजित गतिविधियाँ
🖼️ तिरंगा थीम पर प्रतियोगिताएँ:
- चित्रकला / वॉल आर्ट
- भाषण प्रतियोगिता
- पोस्टर प्रतियोगिता
- रंगोली प्रतियोगिता
- राखी प्रतियोगिता
🏫 विद्यालय परिसर में:– तिरंगा थीम पर एक विशेष कॉर्नर स्थापित करना।
हर घर तिरंगा 2025: रजिस्ट्रेशन और भागीदारी के चरण
- Step 1:– Official Website www.harghartiranga.com को ओपन करे
- Step 2:– “Take Pledge” या “Click to Participate” बटन दबाएँ। अपने नाम, मोबाइल नंबर, राज्य/देश और अन्य जानकारी भरें। ✅ Pledge को Accept करें और Submit करें।
- Step 3:– अपने घर, ऑफिस या मोहल्ले में राष्ट्रीय ध्वज को सही तरीके से लगाएँ। 📸 साफ़ और स्पष्ट फोटो खींचें जिसमें तिरंगा पूरा दिखे।
- Step 4:– वेबसाइट पर “Upload Selfie” सेक्शन में जाएँ। फोटो चुनें और Submit करें।
- Step 5:– Selfie अपलोड करने के बाद “Generate Certificate” बटन दबाएँ। डिजिटल सर्टिफिकेट डाउनलोड करें और सोशल मीडिया पर शेयर करें।
Volunteer कैसे बनें?
- 🌐 वेबसाइट पर जाएं
- “Become a Volunteer” सेक्शन / https://harghartiranga.com/register-volunteer पर क्लिक करें।
- अपना नाम, मोबाइल नंबर, राज्य/जिला और लोकेशन सही-सही भरें।
- जानकारी सबमिट करने के बाद आप Volunteer List में जुड़ जाएंगे।
- आपको Campaign Material, Posters, Banners और अन्य प्रचार सामग्री डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी।

