WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

No Bag Day 26 July 2025 (चतुर्थ शनिवार)

NO Bag Day समूह विभाजन:

  • पहली – दूसरी कक्षा समूह नाम – अंकुर
  • तीसरी- पांचवी कक्षा समूह नाम -प्रवेश,
  • 6 – 8वीं कक्षा समूह नाम – दिशा
  • 9- 10 कक्षा समूह नाम- क्षितिज 
  • 11-12 कक्षा समूह नाम- उन्नति 

No Bag Day 26 July 2025 Class 1 to 5 Activity

थीम: खेल-खेल में विज्ञान

  • समूह – 1: अंकुर (कक्षा 1–2)
  • समूह – 2: प्रवेश (कक्षा 3–5)

समूह 1- (अंकुर: कक्षा 1–2)

गतिविधि का नाम – कबाड़ से जुगाड़ (समय – 60 मिनट)

गतिविधि के उद्देश्य –

  • विद्यार्थियों में कागज के कचरे का निस्तारण एवं उससे उपयोगी सामग्री बनाने की समझ बनाना।
  • विद्यार्थियों में रचनात्मकता बढ़ाना।

आवश्यक सामग्री –

कागज, अखबार, पुरानी रस्सी, जल, मेथी पाउडर, मुल्तानी मिट्टी आदि।

WhatsApp Group Join Now

शिक्षक हेतु निर्देश –

  • शिक्षक विद्यार्थियों को एक सप्ताह पूर्व से पुराने अखबार-रस्सी आदि को एकत्र कर एक पात्र में रखकर पानी से भिगोने के लिए कहें।
  • शिक्षक विद्यार्थियों को यह बताएँ कि हमारे आसपास मिट्टी से क्या–क्या वस्तुएँ बना सकते हैं।

गतिविधि के चरण –

  •  सर्वप्रथम विद्यार्थी भीगे हुए कागज को निकाल कर उसमें कुछ गेहूँ का भूसा, मेथी पाउडर एवं मुल्तानी मिट्टी डालकर अच्छी तरह से मथ या गूंध लें।
  •  इसके बाद बनी लगदी से वे शिक्षक के निर्देशानुसार एवं सहायता से विभिन्न प्रकार के पात्र/खिलौने आदि बनाएँगे।
  •  गतिविधि के अंत में शिक्षक बनाए गए पात्रों के बारे में चर्चा करेंगे तथा उनके उपयोग पर बातचीत करेंगे।
  •  सभी विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए खिलौनों एवं वस्तुओं को कक्षा में प्रदर्शित करेंगे।

सीखने के प्रतिफल –

विद्यार्थियों में कागज के कचरे से उपयोगी सामग्री निर्माण के कौशल का विकास हो सकेगा।

गतिविधि 2 – समूह 2 (प्रवेश: कक्षा 3–5)

गतिविधि का नाम – बीजों की पहचान (समय – 60 मिनट)

गतिविधि के उद्देश्य –

विद्यार्थियों में विभिन्न फसलों के बीजों के बारे में समझ बनाना।

आवश्यक सामग्री –

विभिन्न प्रकार के बीज (गेहूँ, चना, मक्का, बाजरा, मूँग, जौ, मूँगफली) आदि।

Telegram Group Join Now

शिक्षक हेतु निर्देश –

  • शिक्षक गतिविधि से पूर्व मुख्य फसलों के बीज एकत्र कर लें तथा गतिविधि एक बार विद्यार्थियों को करके जरूर दिखाएँ जिससे विद्यार्थी गतिविधि अच्छे से कर पाएँ।

गतिविधि के चरण – 

  • शिक्षक विद्यार्थियों को सर्वप्रथम बीज उपलब्ध करवाकर उन्हें स्वयं तोड़कर बताएँगे कि उनमें से कौनसी एक भाग वाली फसल है और कौनसी दो भाग वाली (दलहनी) फसल है।
  •  इसके पश्चात शिक्षक विद्यार्थियों को समूह में बीज देकर उन्हें एक भाग वाली और दो भाग वाली फसल में वर्गीकृत करने को कहेंगे।
  •  विद्यार्थी समूह में सभी बीजों को कुछ देर पानी में भिगो देंगे उसके बाद उन्हें लेकर उनके भागों को अलग करने का प्रयास करेंगे और एक भाग वाले और दो भाग वाले बीजों को अलग करके शिक्षक के सामने प्रस्तुत करेंगे।

सीखने के प्रतिफल –

विद्यार्थी एक भाग वाली और दो भाग वाली फसलों के बीजों को पहचान सकेंगे और उनमें अंतर कर सकेंगे।

No Bag Day 26 July 2025 Class 6 to 8 Activity

थीम 2- खेल-खेल में विज्ञान

गतिविधि का नाम: ‘आओ अनुमान लगाएँ’
समय: 60 मिनट

गतिविधि का उद्देश्य:
विद्यार्थियों को अनुमानित और वास्तविक माप से परिचित कराना।

आवश्यक सामग्री:
नियत माप के लकड़ी के कुछ टुकड़े, स्केल आदि।

शिक्षक हेतु निर्देश:

  • विद्यार्थियों को मापन संबंधी सामान्य जानकारी देंगे।

गतिविधि के चरण:

  • सभी विद्यार्थियों को शिक्षक द्वारा किसी कक्षा-कक्ष की लंबाई और चौड़ाई को बाल्टी अथवा नियत माप की लकड़ी से मापना बताया जाएगा।
  • अब विद्यार्थियों से कहा जाएगा कि वे अनुमान लगाएँ कि कक्षा-कक्ष या बरामदे की लंबाई कितनी बाल्टियाँ या लकड़ी के टुकड़ों में हो सकती है।
  • इसी प्रकार लकड़ी को दिखाते हुए किसी कमरे या बरामदे की लंबाई और चौड़ाई का अनुमान लगाने के लिए कहा जाएगा।
  • अब विद्यार्थी स्केल या लकड़ी द्वारा वास्तविक मापन करेंगे।
  • इसी प्रकार किसी मेज़ या अन्य वस्तु/स्थान की लंबाई, चौड़ाई और ऊँचाई का अनुमान और वास्तविक माप में अंतर बता सकते हैं।

सीखने के प्रतिफल:
विद्यार्थी अनुमानित और वास्तविक मापन में अंतर कर पाएंगे।

आप Follow कर लेंगे तो दिन बन जाएगा और हमें Motivation मिलेगा!

अन्य गतिविधि – निपुण भारत

गतिविधि का नाम: ‘मनमौजी दुकानदार’
समय: 60 मिनट

गतिविधि का उद्देश्य:
विद्यार्थियों में दैनिक जीवन के लिए उपयोगी गणितीय गणनाओं की समझ विकसित करना।

आवश्यक सामग्री:
10 रुपए के नोट (कागज़ से बनाए हुए) और 1 रुपए के सिक्के, कीमत लिखी हुई वस्तुएँ, ABL किट आदि।

शिक्षक हेतु निर्देश:

  • शिक्षक उपलब्ध वस्तुओं से एक दुकान जैसा सेटअप तैयार करेंगे।

गतिविधि के चरण:

  • शिक्षक दुकानदार बनेंगे, सामग्री की सूची और मूल्य वाला चार्ट लगाएंगे।
  • मनमौजी दुकानदार सिर्फ़ 10 और 1 रुपए के नोट ही लेता है, इसलिए कागज़ के नोट रखे होंगे।
  • विद्यार्थी दुकानदार से अपनी बारी आने पर सामान खरीदेंगे तथा अंकित मूल्य के अनुसार भुगतान करेंगे।

सीखने के प्रतिफल:
विद्यार्थियों में दैनिक जीवन के लिए उपयोगी गणितीय गणनाओं की समझ विकसित होगी।

No Bag Day 26 July 2025 Class 9 to 12 Activity

गतिविधि के उद्देश्य:

  • ध्वनि से संबंधित संकल्पनाओं को समझाना।
  • विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना।

आवश्यक सामग्री:
कागज या प्लास्टिक का कप, सेफ्टी पिन, कागज के टुकड़े आदि।

शिक्षक हेतु निर्देश:

  • शिक्षक विद्यार्थियों को ध्वनि से संबंधित संकल्पनाएँ समझाएँगे।
  • नीचे दिए लिंक से गतिविधि समझ सकते हैं:- Video Link

गतिविधि के चरण:

  • शिक्षकों के सम्मुख विद्यार्थियों को पंक्ति में बिठाकर उनमें से एक-एक विद्यार्थी को शिक्षक समीप आने को कहा जाएगा तथा उनके कान के समीप एक कागज या प्लास्टिक का कप या गिलास रखकर उसमें एक छोटा कागज का टुकड़ा गिराया जाए
  • यदि विद्यार्थी ध्वनि सुन ले तो कागज का टुकड़ा और अधिक छोटा किया जाए यह प्रक्रिया तब तक राह चलती रहेगी जब तक उसे कागज के गिरने की ध्वनि सुनाई देना बंद ना हो

सीखने के प्रतिफल:

  • इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थी ध्वनि में विभिन्न पहलुओं को समझ सकेंगे कि किस प्रकार की आकृति और वजन ध्वनि की तीव्रता और स्वर को प्रभावित करते हैं
  • विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास हो सकेगा

करियर बॉक्स


मुझे यह गतिविधि बहुत पसंद आई। क्या इसमें भविष्य में काम के अवसर भी हैं?

  • एयरोस्पेस इंजीनियर- वायुयान रॉकेट और द्रोण के डिजाइन और विकास करना
  • भौतिक विज्ञान शिक्षक-गति गुरुत्व बल जैसे सिद्धांत का शिक्षण करना
  • उत्पाद डिजाइनर-वैज्ञानिक सोच से नए उत्पादों का नवाचार करना
  • STEM एजुकेटर-विज्ञान को विद्यार्थियों को रोचक ढंग से सीखना

Leave a Comment